स्कूली बच्चों को भालू से बचाव की जानकारी दी

Spread the love

चमोली : पश्चिमी पिंडर रेंज के अंतर्गत वन विभाग कर्मियों के द्वारा गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज कोल्सो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को मानव एवं जंगली जानवर के संघर्ष से बचाव की जानकारी दी और क्षेत्र में लंबे वन क्षेत्र में गस्त की। नारायणबगड़ विकासखंड के पश्चिमी पिंडर रेंज के अंतर्गत वन विभाग की टीम के द्वारा विगत कई दिनों से प्रखंड के विभिन्न गावों में भालू, गुलदार समेत अन्य कई जंगली जानवरों को देखने की लगातार सूचनाओं प्राप्त हो रही थी। वहीं गुरुवार को वन विभाग की टीम के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कोल्सों में जाकर छात्र-छात्राओं को मानव एवं जंगली जानवरों के संघर्ष से बचाव की जानकारी दी जब स्कूल जाते हैं और वापस आते हैं तो किस प्रकार से जंगली जानवर दिखे तो क्या-क्या करना है यह जानकारी दी वहीं अवसर पर वन क्षेत्राधिकार अखिलेश भट्ट देवेंद्र समेत बड़ी संख्या में वन कर्मी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *