विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज पाली लंगूर में विद्यार्थियां के लिए कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में सीएचओ राधिका काला ने एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व विभिन्न मेडिकल कोर्स के बारे में बताया। अर्चना घिल्डियाल ने बीएमएस, बीडीएस, एमबीबीएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अतिथि प्रवक्ता सीता खनका ने बच्चों को अग्निवीर, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी, बीबीए के बारे में बताया। योना ध्यानी ने सेना के क्षेत्र में सीडीएस, एनडीए शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े करियर के बारे में बताया। शशि प्रसाद चमोली ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मेहनत करने वाले बच्चों को एकदिन अवश्य सफलता मिलती है। अपनी रुचि के अनुसार बच्चों को अपने कैरियर का चुनाव करना चाहिए। प्रवक्ता रेखा रावत ने बच्चों को अनुशासन व करियर के बारे में बताया। ताइक्वांटों प्रशिक्षक अनुष्का रावत ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना बेहतर करियर बना सकते हैं। प्रधानाचार्य अनूप डबराल ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से बच्चों को अपने बेहतर करियर की राह मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *