विद्यार्थियों को दी डिजिटल कौशल की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित ई-कामर्स प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने डिजिटल कौशल की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वरोजगार शुरु करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 28 युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने ई-कॉमर्स से संबंधित विभिन्न तकनीकी जानकारी दी। युवाओं को ग्राफिक डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग, वीडियो एडिटिंग और ई-कॉमर्स उद्यमिता से जुड़े उपयोगी मॉड्यूल सिखाए गए। साथ ही युवाओं को को उद्योग संबंधित प्रोजेक्ट कार्य आवंटित किए गए। साथ ही युवाओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए। मुख्य अतिथि नरसिंह कर्णवाल ने कहा कि डिजिटल युग में ई-कॉमर्स तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार की दिशा में तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने कहा कि ई-कॉमर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का मकसद युवाओं को डिजिटल बाजार की मांग के अनुरूप दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा दिखाया गया उत्साह और उनका सीखने का समर्पण इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर विवेक जदली, प्रबंधक उद्योग उपासना सिंह, जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त मितेश्वर आनंद, उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *