विद्यार्थियों को फस्र्ट एड व सीपीआर की दी जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर में रोटरी क्लब के इंट्रेक्ट क्लब की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को फस्र्ट एड व सीपीआर के संबंध में जानकारी दी गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने किया। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। कहा कि हमें स्वस्थ शरीर के लिए अपनी जीवन की दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मैठानी मेडिकल सेंटर के फार्मासिस्ट अब्दुल सलीम ने हृदय रोग के मरीजों को प्राथमिक उपचार देने तरीके बताए। कहा कि वर्तमान में हृदय रोग के मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। कहा कि सीपीआर एक प्राथमिक उपचार है व इससे कई हृदय रोग के मरीज की जान बचाई जा सकती है। बताया कि जब किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रूक जाती है, तब सीपीआर दिया जाता है। उन्होंने प्रयोगात्मक रूप से सीपीआर के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर रेखा रावत, सलोनी, सचिन गोयल, विजय कुमार, विपिन बख्शी, विजय कुमार माहेश्वरी, ऋषि ऐरन, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *