घर-घर जाकर सरकारी की योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love

भारत-तिब्बत सहयोग मंच की ओर से चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत-तिब्बत सहयोग मंच की ओर से क्षेत्र में हम हैं मोदी का परिवार अभियान चलाया गया। इस दौरान सदस्यों ने आमजन से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। गौ सेवा आयोग के सदस्य धर्मवीर सिंह गुसाई ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड के बेहतर विकास में अपना सहयोग दे रही है। केदारनाथ मंदिर क्षेत्र का पुनर्निर्माण हो या फिर चार धाम आल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेल परियोजना हर क्षेत्र में सरकार उत्तराखंड के विकास को शीर्ष पर लेकर चल रही है। इस दौरान सिद्धबली मार्ग, लकड़ीपड़ाव, विकास नगर गाड़ीघाट क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर अभियान चलाया गया। सदस्यों ने लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की भी अपील की। इस मौके पर भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सुनीता देवी, भारत तिब्बत सहयोग मंच प्रदेश मंत्री अमिताभ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री कमलेश कोटनाला, विकासदीप मित्तल, धीरेंद्र गढ़वाली, हार्दिक सिंह, अर्चना शर्मा, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *