स्वस्थ एवं बाल हितैषी गांव थीम की जानकारी दी

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला पंचायत सदस्यो के लिए आयोजित सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण एवं ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर आयोजित कार्यशाला में स्वस्थ एवं बाल हितैषी गांव थीम की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन आरडीआई संस्था के विवेक आनंद ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की प्रासंगिकता एवं आवश्यकता के साथ-साथ ग्राम पंचायत विकास योजना की अवधारणा को लेकर जानकारी दी। आरडीआई के उपनिदेशक डा. राजीव बिजल्वाण ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थायीकरण के महत्व एवं उददेश्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। आरडीआई समवंयक रवींद्र शर्मा ने स्वस्थ एवं बाल हितैषी गांव थीम की जानकारी दी। इस मौके पर कमल जोशी, लीला उनियाल, यशपाल बुटोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *