फोटोग्राफी को बेहतर बनाने की जानकारी दी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीनगर फोटोग्राफी एसोसिएशन के ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पैनासोनिक कम्पनी द्वारा कैमरे के प्रयोगों, तकनीकों और हैंडलिंग करने के बारे में जानकारी दी गई। पैनासोनिक कम्पनी के टैक्निकल हेड भानू चौहान और अनुपम चौहान ने कैमरों की नई तकनीकि और प्रयोग में लाने की जानकारी दी गयी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, डांग व्यापार सभा के अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय रावत, सुरेंद्र सिंह, राजेश, तरूण राणा, विपिन भंडारी, प्रदीप रावत, मेधपाल सिंह, मुकेश नेगी, गणेश, अनिल, अरविंद, मुकेश पंत सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *