कोटद्वार-पौड़ी

छात्रों को दी गुलदार के व्यवहार के बारे में जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : वन क्षेत्र अधिकारी लैंसडौन रेंज द्वारा वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। वन जीव सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य मानव वन जीवन संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाना है।

गुरूवार को मानव वन जीव संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम व जागरूकता हेतु पीएम श्री केंद्र विद्यालय लैंसडौन में लिविंग विद लेपर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मनिंदर कौर प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को वन एवं वन जीव तथा लेपर्ड के व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी । ताकि मानव वन जीव संघर्ष की घटनाओं को न्यून किया जा सके। गोष्ठी में महिपाल सिंह नेगी वन दरोगा, रमेश चंद्र थपलियाल वन दारोगा, राकेश चंद्र शाह वन क्षेत्र अधिकारी, श्रीमती अक्षिता चौधरी प्राचार्य पीएम श्री केंद्र विद्यालय लैंसडौन, कुलदीप नौटियाल वन दरोगा, प्रवीण सिंह रावत, वन दरोगा आशीष कुमार, सुश्री शीतल, सुश्री काजल, श्रीमती कविता सजवान, अनिल सिंह, अमित असवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!