जसपुर मे योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी

Spread the love

 

काशीपुर। मेघावाला एवं आमका न्याय पंचायत में संकल्प विकसित भारत यात्रा के तहत योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। बुधवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री योगराज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह ने ग्रामीणों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। देश को वर्ष 2047 तक विकसित करने का संकल्प दिलाया। लाभ परख योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाकर अनुभव साझा किया। संचालन सीडीपीओ इंदिरा बर्गली ने किया। यहां राजकुमार चौहान,गंगा गिरी गोस्वामी, ओमपाल सिंह, अरुण कुमार, शंकर लाल कोहली, नेहा वर्मा, ललित कुमार, विपिन पाठक आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *