पौधे रोपकर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड रिखणीखाल के द्वारी गांव के पंचायत घर के समीप बंजर भूमि पर शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती के नेतृत्व में पौधा रोपण का पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।
बुधवार को ग्रामीणों ने बरगद, पीपल, नीम, बेल, आँवला सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर विशाला देवी, सुरेशी देवी ने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारी लक्ष्मण सिंह नेगी ने शिक्षक दिनेश चन्द्र कुकरेती के 18 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में किये जा उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। शिक्षक श्री कुकरेती ने लोगों को वनों को आग से बचाने एवं पेड़ो की सुरक्षा करने हेतु जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जानकारी हर स्तर तथा हर उम्र व्यक्ति के लिए आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण की चेतना की सार्थकता तभी हो सकती है, जब हम नदियां, पर्वत, पेड़, प्राण वायु और हमारी धरती को बचा सके। इस मौके पर अनिल कोहली, रविन्द्र गुसांई, राजदर्शन मैंदोला, बचन लाल भारती, गौरव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *