जोशियाड़ा झील में राफ्टिंग व कयाकिंग कर मतदान का संदेश दिया

Spread the love

उत्तरकाशी। मतदाताओं की जागरूकता के लिए जिलेभर में अनेक स्थानों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जोशियाड़ा बैराज में राफ्टिंग और कयाकिंग आदि साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित की गई। इस मौके पर बैराज में साहसिक जल क्रीड़ाओं का प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के साथ ही सैकड़ों अन्य लोगों ने भी मतदाता जागरूकता के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान में योगदान और मतदान की शपथ ली। युवाओं ने तिरंगे के साथ राफ्ट एवं कयाक पर सवार होकर मतददाता जागरूकता के पक्ष में जलक्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप अभियान में जुटे स्काउट गाइड समन्वयक मंगल सिंह पंवार के साथ ही आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी एवं अवतार सिंह ने किया। स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यायल के निकटवती क्षेघ्त्रों में स्थित अनेक मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार करने के साथ ही मतदाताओं से संपर्क साध कर मतदान की अपील की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *