जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग व इसरो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में मौसम यापन यंत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
राजकीय इंटर कालेज धुमाकोट में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य आंनद सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने इसरो भुवन एप का प्रयोग करने की भी जानकारी दी। तत्पश्चात विषय विशेषज्ञ सचिन शर्मा ने छात्र-छात्रों को डिजिटल मौसम मापन यंत्र बनाना सिखाया। छात्रों को इसरो भुवन एप का प्रयोग करने की जानकारी साझा की। कहा कि प्रत्येक विद्यालय को डिजिटल उपकरण प्रदान किए जाएंगे, जिसमें बच्चे अगले एक वर्ष तक मौसम संबधी जानकारियों का मापन कर आंकड़ों को इसरो के साथ साझा करेंगें। कहा कि इस यंत्र के माध्यम से बच्चे भूमि उपयोग, वनस्पति परिवर्तन, जलस्रोतों की निगरानी, जलवायु और भौगौलिक जोखिमों का विश्लेषण, आधारभूत जीआईए तकनीक का उपयोग, उपग्रह डेटा की तुलना स्थल स्तर के मापों से कर सकेंगे।