गायत्री परिवार ने किया पौधरोपण

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी गायत्री परिजन की ओर से रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाय गया। इस मौके पर परिजनों की ओर से वृक्ष गंगा अभियान के तहत भूस्खलन को रोकने के लिए विधिवत पूजन कर जोशियाड़ा मनेरा रोड के किनारे पौधरोपण किया गया। रविवार को रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में वृक्ष गंगा अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए गायत्री माता, वृक्ष देवता का पूजन अर्चन के साथ मनेरा स्लाइडिंग जोन से पचास मीटर दूरी पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार उत्तरकाशी समन्वयक जय स्वरूप बहुगुणा ने बताया कि गायत्री परिवार परिजन पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष वृक्ष गंगा अभियान के तहत लाखों पौधे रोपते हैं। उन्होंने बताया कि गायत्री यज्ञ हवन और वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण के लिए वातावरण शुद्धि के लिए अत्यन्त आवश्यक है। प्राकृतिक आपदा और वैश्विक महामारी से बचाव के लिए नियमित गायत्री यज्ञ तथा समय-समय पर पौधरोपण बहुत ही सहायक है। उत्तरकाशी गायत्री परिवार हर पर्व और त्योहार पर पौधरोपण करते आ रहे हैं। इस मौके पर यशपाल पयाल, चन्द्र प्रकाश बहुगुणा, महावीर सिंह रावत, आनन्द प्रकाश नौटियाल, मुरली मनोहर भट्ट, राधावल्लभ नौटियाल, नारायण सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *