गायत्री भट्ट नगर निगम में नेता विपक्ष पार्षद मनोनित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी नगर एवं भाबर मंडल द्वारा कोटद्वार नगर निगम की नेता विपक्ष पार्षद गायत्री भट्ट को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री गायत्री भट्ट वार्ड नंबर 16 सीताबपुर से पार्षद है। वह लंबे समय से महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं संघर्षशील महिला कार्यकर्ता रही है। भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला ने बताया कि जिलाध्यक्ष पौड़ी सम्पत सिंह रावत की संस्तुति पर गायत्री भट्ट को नगर निगम कोटद्वार की नेता विपक्ष मनोनित किया गया है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, पार्षद गजेन्द्र मोहन धस्माना, सौरभ नौटियाल, पंकज भाटिया, विनीता भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *