नागराजासैंण में जीबी पंत हिमालय संस्थान की इकाई खुलेगी

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर चौरास क्षेत्र में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान के विस्तारीकरण कर इकाई खोलने का रास्ता साफ हो गया है। संस्थान के आवासीय-अनावासीय भवन एवं जूड़ी-बूटी विस्तारीकरण के लिए ग्राम सांक्रौ मध्ये नागराजासैंण में 2019-20 में स्वीकृति मिली थी। किंतु भूमि का राजस्व आंकलित मूल्य जमा नहीं हो पा रहा था। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि सरकार ने संस्थान के विस्तारीकरण को देखते हुए दो करोड़ इक्कीस लाख से अधिक रूपये माफ कर दिये हैं। जिसके लिए उन्होंने सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एवं मंत्री मंडल का आभार प्रकट किया है। कहा कि इससे कीर्तिनगर चौरास क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के संस्थान का विस्तारीकरण संभव हो पायेगा, जो क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा। कहा कि इस कार्य के होने से क्षेत्र का नाम रोशन होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *