पखवाड़े के रूप में मनाई जाएगी गीता जयंती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कृष्ण परिवार ने श्री गीता भवन में कृष्ण जयंती पखवाडे़ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि गीता जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
श्री गीता भवन में पुजारी पंडित राम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता श्री कृष्ण परिवार की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गीता जंयती को पखवाड़े के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूरे पखवाड़े में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। 7 से 15 दिसंबर तक जियो गीता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें युवाओं, वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सकों, गृहस्थों को अच्छा जीवन जीने के लिए गीता साहित्य का वितरण किया जाएगा। 8 दिसंबर को नगर में सुबह साढे़ छह बजे भव्य रूप में गीता सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। 10 दिसंबर को दोपहर साढे़ तीन बजे गीता भजनोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दिन बाल संस्कार केंद्र के बच्चे गीता व कृष्ण पर विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देगें। 11 दिसंबर को गीता जंयती मोक्षदा एकादशी के पर्व पर एक मिनट एक साथ गीता पाठ किया जाएगा। इसी दिन कृष्ण कृपा पाठ, पित्रों की तृप्ति के लिए गीता यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *