गहरी खाई में गिरने से गर्भवती महिला गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

Spread the love

विकासनगर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में लकड़ी लेने गई नेपाली मूल की गर्भवती महिला गहरी खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गई। घायल महिला का पीएचसी त्यूणी में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मुंधौल निवासी मीरा पत्नी मोहन रविवार सुबह लकड़ी लेने जंगल गई थी जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई। आसपास अन्य महिलाएं भी चारापत्ती और लकड़ी लेने जंगल आई हुई थी, जिन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल महिला को खाई से निकाल कर उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र राणा ने बताया कि घायल महिला आठ माह की गर्भवती है, जिसके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *