18 को होगें सामान्य निर्वाचन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य निर्वाचन को लेकर मतदान व मतगणना करवाने की घोषणा की है। इसके लिए मतदान व मतगणना की तिथि 18 नवंबर को निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि सदस्यों के सामान्य निर्वाचन के तहत मतदान व मतगणना 18 नवंबर को संपन्न होगी। बताया कि 18 नवंबर को प्रात: आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके पश्चात शाम साढे़ तीन बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसरो को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने निर्वाचन की सूचना को सभी सार्वजनिक स्थानों के अलावा सभी निकायों व जिला पंचायत की सूचना पट्टों पर आवश्यक रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन उत्तराखंड जिला योजना समिति अधिनियम 2007 , संशोधित अधिनियम 2016 तथा उत्तराखंड जिला योजना समिति नियमावली 2010 के अनुसार विधिपूर्वक संपन्न की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *