देश की रक्षा के लिए जनरल रावत के कार्यों को हमेशा किया जाएगा याद: मुख्यमंत्री

Spread the love

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश में आगामी तीन दिन तक राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति व शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत की परवरिश उत्तराखंड के छोटे से गांव में हुई। वे अपनी विलक्षण प्रतिभा, परिश्रम व अदम्य साहस एवं शौर्य के बल पर सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए तथा देश की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं भारतीय सेना को नई दिशा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *