जरूरत पड़ने पर ही पूर्ण सुरक्षा के साथ घर से बाहर निकलें: विधायक फत्र्याल

Spread the love

चम्पावत। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने आम जन से अपील की है कि वह जरूरत पड़ने पर ही पूर्ण सुरक्षा के साथ घर से बाहर निकलें। विधायक ने कहा कि सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों ने नियमानुसार कोरोना वैक्सीन लगाने को कहा। विधायक ने बताया कि उन्होंने पिछले साल कोविड मद में पर्याप्त धनराशि विधायक निधि से दी है। इस बार विभाग ने डिमांड नहीं की है। बताया कि डिमांड होने पर वह कोविड मद में यथा संभव विधायक निधि देने को तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *