जंगली जानवरों के आतंक से दिलाएं निजात

Spread the love

क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने की वन मंत्री से मुलाकात
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखण्ड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्राम कर्तिया की क्षेत्र पंचायत सदस्य बिनीता ध्यानी ने वन मंत्री से मुलाकात करते हुए ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी करवाने की मांग की। कहा कि जनता के हित को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाना चाहिए।
लैंसडौन विधायक दलीप रावत के नेतृत्व में क्षेत्रपंचात सदस्य ने देहरादून में वन मंत्री से मुलाकात की। पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने सीमावर्ती ग्राम पंचायत काण्डा के तोक गांवों तैड़िया,काण्डा,दियोड़,जवाड़ियूंरौल,बीरोबाड़ी,भैंस्यारौ,तथा कर्तिया के हैड़ाग्वाड़,कालिंको,नौदानू,बंजादेवी,कर्तिया में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण व मानव वन्यजीव संघर्ष की सुरक्षार्थ बटियाओं का निर्माण, पहले से चली आ रही वन मोटर मार्गों का सफाईकरण, निर्माण, फायर लाइनों का विधिवत पूर्व की भांति सफाईकरण कराने, ढकरबट्टा से गजरोड़ा तूणीचौड खेड़ा वन मोटर मार्ग,काण्डा नाला से काण्डा,बंजादेवी मगनूखाल मार्ग,तैड़ियाखाल से तैड़िया तक विगत वर्षों से लम्बित वन विभाग में प्रस्तावित वन मोटर मार्ग निर्माण हेतु उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर समस्याओं को बताया और शीघ्र कार्यवाही की मांग की। वन मंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से अछूते ग्राम तैड़िया में विद्युत लाइन हेतु भी वन विभाग को एन ओ सी भेजने तथा विद्युत विभाग को स्वीकृति प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *