जल्द करवाएं नजीबाबाद-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत का कार्य

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने की अल्का उपाध्याय से मुलाकात
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-नजीबाबाद सड़क को सुधारने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अल्का उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने सचिव से जल्द ही नजीबाबाद-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत करवाने की बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष को सचिव अलका उपाध्याय ने इस संबंध में अवगत कराया व त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और जल्द से जल्द सीआरएफ समेत सभी प्रोजेक्ट की स्वीकृति भी दे दी जाएगी ऐसा भरोसा भी दिया। सचिव अलका उपाध्याय ने यह भी अवगत कराया कि सभी स्वीकृती केंद्र, प्रदेश व वन विभाग से ले ली गईं हैं व टेण्डर प्रक्रिया जारी है । आपको बताते चलें की पूर्व में भी इस सड़क के संबंध में ऋतु खंडूड़ी भूषण ने एनएचएआई के उच्च अधिकारियों से मिलकर सड़क के मरम्मत के संबंध में निर्देशित किया था व उसके बाद भी गड्ढे भरने का कार्य पूरा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *