गढ़वाल विवि यूजी और पीजी में अपनी प्रवेश परीक्षा कराएं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि में सीयूईटी को छोड़ अपनी प्रवेश परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया। बिड़ला परिसर के छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने नई दिल्ली पहुंचकर शिक्षा मंत्रालय के सचिव को सीयूईटी को लेकर वार्ता की।
ज्ञापन में छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि गत वर्षों में गढ़वाल विश्वविद्यात्रय में प्रवेश के लिए सीयूईटी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करवाई गईं। जिसमें छात्रों को परीक्षा केंद्र समय पर आवंटित न होने, परीक्षा केंद्र 200 से 500 किलोमीटर दूर आवंटित करने के साथ-साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण कई छात्र उक्त प्रवेश परीक्षा देने से वंचित रह जाते हैं। कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक जिले में कम से कम दो परीक्षा केन्द्रों को स्थापित किया जाना चाहिए था किन्तु दुर्भाग्यवश गढ़वाल में देहरादून के कहीं भी परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं किए गए। जिससे छात्र-छात्राओें को दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने गढ़वाल विवि में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *