जीजीआईसी रानीखेत में संविधान दिवस पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा। स्थानीय राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज में संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संविधान व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं के साथ विद्यालय में मॉक पार्लियामेंट का भी आयोजन किया गया। संविधान दिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत करते हुए प्रधानाचार्या बिशौला देवी ने कहा कि भारतीय संविधान समता, स्वतंत्रता व बंधुता का द्योतक है। उन्होंने संविधान में निहित मूल अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि संविधान निर्मिताओं ने समृद्ध और सशक्त भारत की कल्पना की थी। जिस दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। छात्राओं ने ऑनलाइन व आफलाइन आधार पर भारती संविधान व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव के व्यक्तित्व से संबंधित विचार, मौलिक कर्तव्य तथा हिंदी व अंग्रेजी भाषा में किताएं भी प्रस्तुत की। संचालन करते हुए प्रवक्ता बिंदु कोहली ने संविधान की प्रस्तावना, नागरिकों के अधिकार, कर्तव्यों के के बारे में जानकारी दी। भाषण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ विद्यालय में मॉक पार्लियामेंट का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या ने छात्राओं, शिक्षिताओं सहित विद्यालय के कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन और संकल्प भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *