मूलस्थान में विराजमान हुए घण्डियाल देवता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : बडियारगढ़ क्षेत्र से घण्डियाल देवता केदारनाथ यात्रा के बाद अपने मूलस्थान देवगढ़ी में विराजमान हो गए हैं। घण्डियाल देवता की यात्रा 24 अप्रैल को देवस्थान देवगढी से केदारनाथ यात्रा के लिए निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस दौरान देव निशाणों ने सूर्यप्रयाग तिलवाड़ा में स्नान के बाद 27 अप्रैल को भगवान केदार के दर्शनों के उपरांत यात्रा ने वापस गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया। जिसके बाद यात्रा विभिन्न पड़ावों को पार कर 30 अप्रैल को देवगढी पहुंची। यात्रा के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं ने जहां श्रद्धालुओं ने घण्डियाल देवता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष सते सिंह भंडारी ने यात्रा में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रावल दिनेश प्रसाद जोशी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र कैंतुरा, उम्मेद सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह, चंद्रमोहन गोदियाल, रामेश्वर बडथ्वाल, साकेतानंद भट्ट, बृजमोहन गोदियाल, दिनेश प्रसाद जोशी, मनमोहन भट्ट, सुदामा गोदियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *