घर से गायब युवक पनारघाट से बरामद

Spread the love

पिथौरागढ़। थाना-गंगोलीहाट पुलिस ने घर से गायब एक युवक को पत्नी की गुहार के बाद पनारघाट से बरामद किया है। पुलिस ने गुमशुदा संजय कुमार को पनार घाट से बरामद कर उसकी पत्नी दीपा देवी के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर को गुणोंली निवासी दीपा देवी हाल निवास गंगोलीहाट ने थाने में शिकायत की कि उनका पति संजय कुमार 17 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। वे तब से उसे आने का इंतजार करते रहे, लेकिन नहीं आया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते दीपा ने गंगोलीहाट पुलिस को पति की गुमशुदगी की रिपोट लिखाई। पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर 28 नवंबर को गुमशुदा संजय कुमार को पनार घाट में एक ढाबे से सकुशल बरामद कर लिया है। युवक को बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाण्डेय, कानिस्टेबल भगवत सिंह मेहरा और राजेंद्र चन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *