घास काटने गई महिला खाई में गिरी

Spread the love

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लगे की फल्टनियां निवासी एक महिला घास काटते समय गिर गई। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।जिला अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीया पूजा देवी पत्नी हरीश आर्या सोमवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय के पीछे के जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में उसके शरीर पर गंभीर चोट लग गई। साथ गई महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। बाद में ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *