गाजियाबाद : हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

Spread the love

गाजियाबाद , गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि 16/17 जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान निठौरा अंडर पास के पास स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे।पुलिस ने इनका पीछा किया तो हड़बड़ी में स्कूटी फिसल गई। अपने को घिरता देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठा भागने मे कामयाब हो गया।घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम तोपेश उर्फ विनय तोमर बताया है। उसने ये भी बताया है कि 12 जुलाई की रात को उसने और उसके साथी योगी उर्फ यश शर्मा ने सर्वोदय नर्सिंग होम के निकट बंथला फ्लाई ओवर पर एक व्यक्ति पर जान से मारने की इरादे से फायरिंग की थी।इस बदमाश के पास से बरामद हुई स्कूटी भी चोरी की है। जिसे 28 जून को चुराया गया था। अब पुलिस इसके फरार साथी को पकडऩे का प्रयास कर रही है और उसके लिए कांबिंग की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसको पकडऩे के लिए दबिश दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *