गाजीपुर बर्डर में आज विजय दिवस मनायेंगे किसान

Spread the love

काशीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया है 11 दिसंबर को गाजीपुर बर्डर पर मंच के माध्यम से विजय दिवस मनाया जाएगा। विजय दिवस मनाने के लिये स्थानीय लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। किसान आंदोलन में सहयोग करने वाले संगठनों व सहयोगियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने किसानों से बर्डर पर पहुंचने की अपील की है। शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में जगतार सिंह बाजवा ने कहा किसानों की जीत के बाद किसान व मजदूर उत्साहित हैं। सरकार के मानने के बाद वह खुशी जाहिर करना चाहते थे, लेकिन सीडीएस की शहादत से देश के साथ संयुक्त किसान मोर्चा भी दुखी था। ऐसे में उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। शनिवार को गाजीपुर बर्डर पर विजय दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बताया शनिवार को सारा दिन बर्डर पर कार्यक्रम होंगे। शाम को किसान मजदूर खुशी मनाएंगे। इसके बाद 12 दिसंबर से गाजीपुर बर्डर से किसानों का जाना शुरू हो जाएगा। 15 दिसंबर तक गाजीपुर बर्डर से सारे टेंट व जो भी स्ट्रक्चर हैं उन सबको हटा दिया जाएगा। जगतार ने किसानों से बर्डर पर पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *