दून स्कूल के सामने घर के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़ , 6 घायल

Spread the love

देहरादून। दून स्कूल के पास माल रोड से सटे मकान पर बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घटना के समय घर के भीतर सो रहे छह लोग इसकी चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल ले जाया गया। परिवार के सदस्य दीपक ने बताया कि यदि रक्षा संपदा कार्यालय ने उनकी शिकायत का संज्ञान लिया होता तो इस घटना को टाला जा सकता था। उनके पिता व दून स्कूल के कर्मचारी भूपेंद्र चंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि माता, तीन बहनें और एक बच्ची चोटिल हुए हैं। उन्हें पड़ोसियों ने घर से बाहर निकालने में मदद की। चिकित्सकों ने बताया कि दून अस्पताल में पौने चार बजे छह लोगों को लाया गया। इमरजेंसी के रात्रि ड्यूटी ईएमओ डॉक्टर मुकेश उपाध्याय ने बताया कि 59 वर्षीय भूपेंद्र को रेफर किया गया है। उनके छाती, कोलर बोन, कमर और रिप्स में कई फ्रेक्चर थे। सिर में भी गंभीर चोट है। उनकी एक्सरे, सिटी स्कैन और ड्रेसिंग की गई। बाकी पांच में दो साल की बच्ची किंजल, पचास वर्षीय रमा देवी के सिर पर चोट आई हैं। पैंतीस वर्षीय नीमा, 36 वर्षीय गीता, बाइस वर्षीय तनु को आंशिक चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के पांच सदस्यों को अस्पताल से छुट‌्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *