समूहगान कनिष्ठ में जीआईसी कर्णप्रयाग प्रथम

Spread the love

चमोली()। रविवार को जीजीआईसी गौचर में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस दौरान कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में समूहगान कनिष्ठ में जीआईसी कर्णप्रयाग प्रथम, जीजीआईसी गौचर द्वितीय तथा जीआईसी लंगासू तृतीय रहे। समूह नृत्य कनिष्ठ में जीजीआईसी गौचर प्रथम, जीआईसी नैनीसैंण द्वितीय, जीआईसी लंगासू तृतीय स्थान पर रहे। श्लोकोच्चारण में बद्रीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय सिमली के छात्र ऋतिक पुरोहित प्रथम, जीआईसी नैनीसैंण की छात्रा मानवी द्वितीय, जीआईसी कनखुल की तनीषा रावत तृतीय स्थान पर रही। वाद विवाद में जीआईसी लंगासू ने प्रथम तथा जीआईसी ने नैनीसैंण द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में जीआईसी लंगासू की छात्रा परीषा नगवाल प्रथम तथा जीआईसी नैनीसैंण के प्रिंस भंडारी द्वितीय स्थान पर रहे। प्रथम व द्वितीय स्थान के प्रतिभागी जिला स्तर में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अनिल नौटियाल व अध्यक्षता डाइट के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने किया। मंच संचालन खंड संयोजक बीके उपाध्याय ने किया। इस मौके पर खंडशिक्षा अधिकारी विनोद मटूडा, अनिल नेगी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, प्रकाश चौहान, सुभाष नौनी, डॉ. प्रवीण शर्मा, भगवती रावत, श्रद्धा रावत, उषा नौटियाल, ज्योति पंत, हिम्मत नेगी, बीएस गुसाईं, सुरेंद्र भगत, दीपा नौटियाल, कंचन गुप्ता, अनीता डिमरी, दिवाकर थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *