गिरधर बिष्ट बने भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने भाजपा आइटी विभाग के जिला संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा कर दी है। जिसमें रानीखेत जिले के संयोजक गिरधर बिष्ट व सह संयोजक तारा सिंह नेगी को बनाया गया । नव मनोनित जिला संयोजक गिरधर बिष्ट ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की संगठन को आइटी क्षेत्र में मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जाएगा। विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, महामंत्री विनोद भट्ट, जिला उपाध्यक्ष, सुभाष बिष्ट, सुरेंद्र संगेला, दीपक नेगी, चंदन बिष्ट आदि ने शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *