कार खाई में गिरी, पिता-पुत्र घायल, पिता रैफर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
शुक्रवार दोपहर लैंसडौन से कोटद्वार आ रही एक बलैनो कार कोटद्वार-दुगड़्डा के बीच पांचवें मील पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गये। घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में लैंसडौन सदर बाजार निवासी 63 वर्षीय अशोक अग्रवाल अपने पुत्र मंयक अग्रवाल के साथ कार में सवार होकर लैंसडौन से कोटद्वार आ रहे थे। इस दौरान कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील पर उनकी कार के आगे एक पत्थर पहाड़ी से गिर गया, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें अशोक अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अन्यत्र रैफर कर दिया। कोटद्वार नगर के व्यापारी संजय मित्तल ने बताया कि अशोक अग्रवाल की लैंसडौन में परचून की दुकान है और उनके पुत्र मयंक अग्रवाल व्यापार मंडल लैंसडौन के सचिव पद पर है। वह यहां शनिवार को डॉ. मनोज अग्रवाल के यहां चैकअप के लिए आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *