गिरीश बिष्ट बनें राजकीय शिक्षक संघ भैंसियाछाना के ब्लक अध्यक्ष

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ भैंसियाछाना का ब्लक अधिवेशन शुक्रवार को बीआरसी सभागार धौलछीना में आयोजित किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें गिरीश बिष्ट को सर्वसम्मति से ब्लक अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को राजकीय शिक्षक संघ भैसियाछाना के अधिवेशन में शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। गोष्ठी के बाद ब्लक कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। ब्लक अध्यक्ष पद पर गिरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर धीरज पांडे, मंत्री पद पर उमेश शर्मा, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा भट्ट और कोषाध्यक्ष पद पर गोकुल भट्ट को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया। नवनिर्वाचित ब्लक अध्यक्ष ने कहा की ब्लक में शिक्षकों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर चुनाव अधिकारी माधव सिंह बिष्ट, जितेंद्र मेहरा, कुमाऊं मंडल संयुक्त मंत्री रविशंकर गोसाई, चुनाव संयोजक गणेश साहिब, उपेंद्र पटेलिया पूर्व जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ, ड महेश बावड़ी, चंद्रमोहन सिंह नेगी, दलीप बिष्ट, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह बिष्ट, धीरज कनवाल, हेमा पटवाल, हरीश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *