गिरीश जोशी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल

Spread the love

पिथौरागढ़। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में युवा नेता गिरीश जोशी को शामिल किए जाने पर जनपद के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। गिरीश पूर्व में दो बार भाजपा के जिला महामंत्री व भाजयुमो अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा नेता महिमन कन्याल,गेहराज पाण्डेय,गोपू महर,रधुवीर सिंह,मनोज कुमार,राकेश भट्ट सहित कई ने उन्हें बधाई दी है। इधर जोशी ने प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,महामंत्री राजेंद्र भंडारी,संगठन महामंत्री अजेय कुमार ,डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *