पुल से गिरकर युवती की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मालन नदी के पुल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर ही है।वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि शुक्रवार को घमंडपुर निवासी 22 वर्षीय पलक पुत्री वीरेंद्र कुमार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से डिग्री कॉलेज आ रही थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे वह सुखरौ पुल के पास बैठ गई। अचानक वह पुल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार युवती को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को भी पलक को मिर्गी का दोरा पड़ा, जिससे यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *