होली से पहले प्रेम-प्रसंग में युवती ने लगाई फांसी

Spread the love

हरिद्वार()। सिडकुल थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बीती रात रोशनाबाद के बिंदर पाल ने बताया कि शनि मंदिर के पास एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि युवती का परिवार मूल रूप से बिजनौर के नागल सोती का है। वह रोशनाबाद में किराये पर रह रही थी। युवती सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस के अनुसार, परिवार की ओर से उसकी शादी कहीं और तय की जा रही थी, जबकि युवती किसी युवक से प्रेम करती थी। बताया जा रहा कि वह शाहजहांपुर के युवक के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले उसने तबीयत खराब होने की बात कहकर घर जाने से इनकार कर दिया था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *