एक ही दिन में लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म के बाद हत्या, पहले प्रेमी ने दिया धोखा; मददगार भी बना हैवान

Spread the love

ओडिशा ,ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में एक 23 वर्षीय युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 22 फरवरी की है। 22 फरवरी की सुबह लगभग 10 बजे युवती अपने प्रेमी सोमनाथ ओझा के साथ घर से भागकर शादी करने की योजना बनाकर निकली थी। प्रेमी सोमनाथ ने उसे शादी का झांसा देकर जगतसिंहपुर के सरला मंदिर बुलाया था। युवती जब वहां पहुंची, तो शादी करने के बजाय आरोपी प्रेमी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे रहमा बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया।
्रघटना के बाद युवती रहमा बस स्टैंड पर काफी देर तक अकेली और परेशान हालत में खड़ी रही। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक, जिसकी पहचान झारखंड के धनबाद के रहने वाले शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है,वहां पहुंचा। उसने युवती को अकेला देखकर मदद की पेशकश की। पुलिस के अनुसार, उसने भरोसा दिलाया कि वह उसे सुरक्षित जगह पहुंचा देगा। इसके बाद वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पारादीप में स्थित अपने किराए के मकान पर ले गया। आरोपी युवक ने युवती को अपने किराए के मकान की छत पर ले जाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को 4 मंजिला इमारत की छत से नीचे धक्का दे दिया। गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अगली सुबह उसका शव बरामद हुआ।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 22 फरवरी की शाम जब युवती घर नहीं लौटी तो 23 तारीख को उसके भाई ने तिरतोल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 23 फरवरी को युवती का शव मिलने के बाद एक अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 25 फरवरी को भाई ने पारादीप मॉडल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी, जिसमें उसने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रेमी सोमनाथ ओझा पर बीएनएस की धारा 87,75(2),79,69,64(2)(द्व) लगाई गई है। वहीं आरोपी बाइक सवार शुभम कुमार सिंह, जिसने दुष्कर्म और हत्या भी की,उसपर बीएनएस की धारा 140(3),103(1),64(1), 64(2)(ढ्ढ),238 लगाई है। जांच के तहत आरोपियों की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी सबूतों को जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में शामिल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *