कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म

Spread the love

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडी चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती नौकरी के चलते हल्द्वानी में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती है। आरोप है कि शिव मंदिर हिम्मतपुर तल्ला निवासी चंदन सिंह मेहता ने जून 2019 में उसे काम के लिए कार्यालय में बुलाया। इसके बाद उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसे बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने यह बात चंदन को बताई। इसके बाद चंदन ने उससे शादी करने का वायदा किया और उसे एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद उसे जानकारी हुई कि उसका गर्भपात करा दिया गया है। इतना ही नहीं, उसकी फेलोपियन ट्यूब भी निकाल दी गई। पता चला कि आरोपी चंदन पहले से ही शादीशुदा है। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसआई तारा सिंह राणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *