जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया गया।
सफाई अभियान से पूर्व प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ समाज निर्माण के लिए हमें साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर गंदगी को न फेंके। कूड़ेदान का उपयोग कर समाज के बेहतर नागरिक का फर्ज निभाए। इसके उपरांत उन्होंने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए सिद्धबली के समीप खोह नदी में पहुंची। जहां छात्राओं ने जगह-जगह नदी में फैली गंदगी को एकत्रित कर उसे नष्ट किया। साथ ही सिद्धबली आने वाले श्रद्धालओं व दुकानकारों को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी विजय लक्ष्मी, वंदना कंडारी आदि मौजूद रहे।