राइंकॉ खैरासैण की छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारत सरकार द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत द्वारीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खैरासैण में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकियों का अभ्यास करवाया जा रहा है।
प्रशिक्षक सुमन ने कहा कि छात्राएं उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि मोहन ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस प्रकार की योजनाएं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिये अति महत्वपूर्ण है। कहा कि छात्राओं को विशेष आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि वह खुद की सुरक्षा के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने कहा कि बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक, विकास के लिये अत्यंत उपयोगी है। शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को आत्मरक्षा में परिपूर्ण बनाना शिक्षा का व्यापक उद्देश्य में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *