राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं

Spread the love

छात्रों ने सीखें आपदा से निपटने के गुर
श्रीनगर गढ़वाल : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक व हेंड कांस्टेबल विवेक रणाकोटी, कुलदीप पांडेय, उपेंद्र, मुकेश कुमार, किशन सिंह, अरविंद सिंह ने छात्र-छात्राओं को आपदा के समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, कौन-कौन से दूरभाष उपयोगी होते हैं, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुरूषोत्तम गैरोला, राकेश सिलोड़ी, तेजपाल नेगी, कृष्ण किशोर भंडारी, किरन भट्ट, सुरेंद्र बमराड़ा, सुनील नौटियाल, कुलदीप, सुरेश गैरोला, विनोद राणा, विनोद जोशी आदि ने सहयोग दिया। (एजेन्सी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *