छात्राओं ने पौड़ी परिसर का किया भ्रमण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ल्वाली की कक्षा 9वीं व 10की छात्राओं के दल ने हेमवंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में रसायन, भौतिक, जीवविज्ञान की प्रयोगशालों का भ्रमण किया। इस दौरान परिसर के निदेशक डा. प्रभाकर बड़ोनी, डा. गौतम कुमार, डा. सविता, डा. बीपी बलोदी, डा. सुनील कुमार, डा. अरूण रावत ने छात्राओं को प्रयोगशाला संबंधित उपकरणों की जानकारी दी। भ्रमण दल की शिक्षिका नमिता रावत, निशा चौधरी ने बताया कि छात्राओं ने विकास भवन में स्थित कृषि, उरेडा, समाजकल्याण, बालविकास आदि विभागों का भ्रमण कर भी जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *