कैफे में युवती से छेड़खानी, विरोध पर दी मारने की धमकी

Spread the love

रुद्रपुर। तीन युवकों ने एक कैफे में युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ एक कैफे में गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। घबराकर युवती अपनी सहेलियों के साथ ई-रिक्शा से घर लौटने लगी, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और घर तक पहुंचकर भी उसे परेशान किया। इतना ही नहीं, बात नहीं मानने पर अपहरण की धमकी भी दी। घर पहुंचकर युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सारिम पुत्र शकील, फैजान कुट्टी और कुलवंत निवासी किच्छा ने उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की। विरोध करने पर धमकाया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *