एकेश्वर ब्लॉक के गजेरा में बालिका जन्मोत्सव मनाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र गजेरा में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती हेमंती रावत ने बालिकाओं के जन्मोत्सव पर महिलाओं को उपहार, महालक्ष्मी किट वितरित की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर सुपरवाइजर श्रीमती शारदा रानी ने महिलाओं को नंदगौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना की जानकारी दी। सुपरवाइजर श्रीमती रक्षा जोशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *