बालिकाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाना होगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी के समस्त विकासखंडों में आशा, एएनएम के माध्यम से आम जन को जागरूक करने हेतु संवाद कार्यक्रम के साथ ही ब्लॉक स्तर पर स्कूली छात्र एवं छात्रों द्वारा जनजागरूकता रैलियों, गोष्ठी एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जनपद में पूर्व की अपेक्षा अब लिंगानुपात की स्थिति में सुधार हुआ है, जिसमें वर्तमान में लिंगानुपात का आंकड़ा प्रति 1000 पर 957 है। उन्होंने कहा कि हमें बालिकाओं के साथ भेदभाव को छोड़ कर बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ ही आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर देना है। साथ ही बालिकाएं अपने कानूनी अधिकारों के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहें। विभाग द्वारा भी समय-समय पर सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य विभागों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। साथ ही जनपद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *