जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता का भी संदेश दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. सोहन लाल ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रंजना रावत ने छात्राओं को शारीरिकबदलाव के बारे में बताया। कहा कि इस दौरान आधी अधूरी जानकारी घातक हो सकती है। इसलिए बालिकाओं के लिए उनकी माता ही सही मार्गदर्शक हो सकती है। जिसके मार्गदर्शन में बालिकाएं अपने व्यक्तित्व का समग्र विकास कर सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। परामर्शदाता उर्मिला तड़ियाल ने बालिकाओ को स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी से दवाइयों की निर्भरता कम हो जाती है। प्रधानाचार्य डा. सोहन लाल ने कार्यक्रम की सराहना की है, कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से छात्राओं को लाभ होता है। इस मौके पर शीला भारती, करन सिंह रावत, सरिता भट्ट, दीपा, सुनीता बिष्ट मौजूद रहे।