छात्राओं ने सीखें शास्त्रीय नृत्य के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्पीक मैके संस्था की ओर से इंटर कॉलेज परसुंडाखाल और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा ने छात्राओं से भारतीय नृत्य विधाओं को लेकर सवाल जवाब किए। ओड़िसी नृत के महत्व, वर्तमान स्वरुप को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उनकी प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया।
इस दौरान प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना वृंदा चड्डा ने छात्र-छात्राओं को नृत्य के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि नृत्य जहां हमें शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रखने में अहम योगदान देता है। वहीं करियर की दृष्टि से भी भारतीय शास्त्रीय नृत्यों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। प्रधानाचार्य वंदना राणा ने कार्यक्रम को युवा पीढ़ी के लिए प्रोत्साहित करने वाला बताया। संचालन वंदना काला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *