जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित नार्थ जोन अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता में हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं को उपविजेता का खिताब मिला है।
प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभगा किया। जिसमें कोटद्वार से एकेडमी की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में रिया कटारिया ने बेहतर पदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-18 वर्ग में सृष्टि उपविजेता रही। टीम के कोच साहिल नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर छात्राओं ने अकादमी का नाम रोशन किया है। कहा कि इससे पूर्व में विद्यार्थी कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।