बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता 12 से

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढांक में सातवीं अंतर विद्यालयी बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ के तहत सातवी अंतर विद्यालयी बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 और 13 नवंबर को किया जाएगा। जिसमें कोटद्वार क्षेत्र की सीबीएसई और सरकारी विद्यालयों की लगभग 25 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *